Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : चुनाव हारीं कांग्रेस नेत्री के पति पर गंभीर आरोप, कहा बेचना चाहता है पति

Congress leader Dr. Yasmin, who lost election on Congress ticket in Muzaffarnagar, made serious allegations against her husband

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं कांग्रेस नेत्री के साथ सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांग्रेस नेत्री डा. यासमीन मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने अपने पति कांग्रेस नेता अरशद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेत्री यासमीन का कहना है कि उनके पति अरशद ने उनको 25 घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उनको छुड़ाया। आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद पति उनको बेचना चाहता है। कांग्रेस नेत्री के इन आरोपों से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।

मुजफ्फरनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं डा. यासमीन

बता दें कि कांग्रेस डा. यासमीन का पति अरशद चुनाव से पहले एक बसपा नेता पर टिकट के नाम पर 63 लाख का आरोप लगा चुका है। अब खुद फंस गया है। पत्नी ने उसके ऊपर 10 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : अभिनेत्री खुशबू ने भीड़ में अभद्रता करने वाले को सिखाया सबक, घूमकर मारा थप्पड़

कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डा. यासमीन का आरोप है कि पति अरशद ने उनको काउंटिंग से पहले मेरठ रोड पर एक बैंक्वट के पास मकान में बंधक बना लिया। 25 घंटे बाद सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया।

पति व रिश्तेदारों पर लगाया ज्यादती करने के भी आरोप

उन्होंने पति और उसके रिश्तेदार पर ज्यादती करने का भी आरोप लगाया है। पति के रिश्तेदार पर लड़कियां बेचने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पति और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोपों से बवाल मचा है। पीड़िता एक आयुर्वेद डाक्टर भी हैं। उधर, मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र रावत का कहना है कि महिला डा. यासमीन ने चरथावल से चुनाव लड़ा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : युवक का अश्लील वीडियो बना महिला कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक से दोस्ती