Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Night Curfew : यूपी में नाइट कर्फ्यू का समय अब बदला, पढ़िए पूरी खबर

Corona Night Curfew time changed in UP, read full news

समरनीति न्यूज, लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर धीमा पड़ चुकी है। ऐसे में अब शासन ने प्रतिबंधों पर ढील देना शुरू कर दिया। सोमवार से जहां सभी स्कूल खोले जाने हैं। वहीं सरकारी दफ्तरों को पूरे स्टाफ के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अब नाइट कर्फ्यू का समय भी बदल दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के समय में फेरबदल किया गया है। अब रात और सुबह का समय बदल दिया गया है।

2 घंटे कम किया गया है नाइट कर्फ्यू का समय

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को प्रदेश में कोरोना नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव की जानकारी दी है। बताया कि अब यूपी में कोरोना नाइट कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा। पहले नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू था। नाइट कर्फ्यू का समय 2 घंटे घटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव के बीच बुंदलेखंड में कर्जदार किसान ने बैंक मैनेजर की अभद्रता से आहत होकर दी जान, सुसाइड नोट में जिक्र..