Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Corona virus : देश के लिए प्रेरणास्रोत बनीं 109 साल की राम दुल्हैया, वैक्सीन लगवाया

Corona virus : 109-year-old Ram Dulhaiya became inspiration for country, got Corona vaccinated

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : कोरोना संकट अभी थमा नहीं है। सरकार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण पर पूरा जोर दे रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ऐसे में जालौन की 109 साल की राम दुल्हैया करोड़ों देशवासियों के लिए एक प्रेरणाश्रोत बनकर सामने आई हैं। जी हां, 109 साल की राम दुल्हैया पत्नी नत्थु निरंजन ने कोरोना वारयरस का वैक्सीन लगवाया है।

फूल-माला पहनाकर हुआ सम्मान

सबसे उम्रदराज राम दुल्हैया को यह वैक्सीन उरई के स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया है। उनको वैक्सीनेशन करने के बाद चिकित्सकों ने उनको करीब आधे घंटे तक अस्पताल में रोके रखा। इसके बाद सबकुछ सामान्य पाए जाने पर घर भेज दिया। वह उरई (जालौन) के वीरापुर गांव की रहने वाली हैं। टीकाकरण के बाद विधायक गौरीशंकर वर्मा और अधिकारियों बुजुर्ग राम दुल्हैया का सम्मान भी किया। बताते हैं कि अब उनको दूसरी डोज लगाई जाएगी। बताते हैं कि अभिलेखों में उनकी उम्र 109 वर्ष है। उनके परिवार में सभी लोग बेहद खुश हैं। वहीं राम दुल्हैया का कहना है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति और महामारी को लेकर सभी को जागरूक होना चाहिए। सभी को टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।

ये भी पढ़ें : COVID-19 : ‘झांसी की दादी का जलवा’, 95 की उम्र में कोरोना को ‘पटका’