समरनीति न्यूज, खेल डेस्क : देश की उभरती युवा निशानेबाज 26 साल की कोनिका लायक ने सुसाइड कर ली। घटना से पूरा खेल जगत सदमे में है। वह झारखंड की रहने वाली थीं और इस समय कोलकाता में ट्रेनिंग कर रही थीं। वहां हास्टल में उनका शव फांसी पर लटकता मिला। हाल ही में फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने उनको एक रायफल गिफ्ट की थी। 26 जून को कोनिका ने रायफल के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी।
हाॅस्टल में लगाई फांसी, सदमे में खेल जगत
उन्होंने अभिनेता सूद को धन्यवाद भी दिया था। वह काफी खुश थीं। कोनिका ने सुसाइड क्यों किया, इसका पता अभी नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि उनकी शादी होने वाली थी।
बताते हैं कि कोनिका कोलकाता में निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोनिका ने अपने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी है। बताया जा रहा है कि कोनिका के साथ गुजरात में ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं इस विवाद के कारण वह दवाब में तो नहीं थीं। इतना ही नहीं कोच के साथ उनके संबंध कैसे थे। इसकी भी जांच की जा रही है। कोनिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में नेशनल निशानेबाज को जानमाल की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR