Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

खौफनाक : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, झांसे में लेकर बनाए संबंध..FIR

Disclosure : female college professor was sexually exploiting girl students, also accused of sex racket

समरनीति न्यूज, डेस्क : एक एड्स संक्रमित महिला की ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। महिला ने पारिवारिक खुन्नस में अपने जेठ के नाबालिग 15 साल के लड़के को झांसे में फांस लिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला जानती थी कि वह एड्स संक्रमित है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट से तहत मामला दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है। लोगों का कहना है कि महिला इतनी खौफनाक साजिश करेगी, यह सोचा भी नहीं जा सकता है।

पारिवारिक खुन्नस में चाची की खौफनाक साजिश

दरअसल, यह पूरा मामला उतराखंड के उद्यमपुर जिले के रुद्रपुर का है। वहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 23 साल की महिला ने अपने नाबालिग भतीजे को झांसे में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। कहा जा रहा है कि पारिवारिक खुन्नस के चलते महिला जेठ के बच्चे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इसलिए उसने ऐसी खौफनाक साजिश रची।

Disclosure : female college professor was sexually exploiting girl students, also accused of sex racket

लड़के के परिवार के लोगों का कहना है कि महिला अपने घर पूरनपुर (पीलीभीत, यूपी) गई थी। वहां भतीजा पहले से था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। फिर लड़का अपने घर लौटा तो वहां भी महिला ने उसके साथ संबंध बनाए।

पति की भी एड्स से हुई थी मौत

महिला के पति की मौत भी एड्स से हुई थी। ऐसे में नाबालिग लड़के को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। अब लड़के के पिता ने आरोपी महिला के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा है। पुलिस ने पीड़ित लड़के का मेडिकल टेस्ट कराया है। मामला पूरे क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा में है।

ये भी पढ़ें : नाबालिग छात्र ने बनाए ट्यूशन टीचर के अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा