Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

लिव-इन में रहने वाली महिला का शव घर की छत पर मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Dead body of woman living in live-in was found on the roof of house, fear of murder after rape

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसी के घर की छत पर पड़ा मिला। मकान की तीसरी मंजिल की छत पर शव पड़ा मिलने की बात सामने आ रही है। महिला की मां ने कथित दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, महिला के कई साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली बात सामने आ रही है। मौके पर अधिकारियों के साथ फारेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम ने भी सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है।

Dead body of woman living in live-in was found on the roof of house, fear of murder after rape

मां ने कथित पति पर लगाया हत्या का आरोप

बताया जाता है कि कालिंजर में कटरा रोड पर चूड़ी की दुकान करने वाली रेखा गुप्ता (35) पुरानी बाजार में रहती थीं। बताते हैं कि रामनगर निवासी पिता रामकृपाल और भाई की मृत्यु के बाद उन्होंने अपना अलग घर बनवा लिया था।

ये भी पढ़ें : Breaking : एक्सप्रेसवे पर डाक्टर का परिवार हादसे का शिकार, बेटे समेत 3 की मौत, 3 की गंभीर 

उनकी मां उन्हीं के साथ रहती थीं। लोगों का कहना है कि वह कई साल से एक युवक के साथ लिव इन में रहती थीं। आज सुबह रेखा की मां इंद्राणी घर पहुंचीं तो देखा कि बेटी की शव पड़ा है।

पुलिस बोली, सभी बिंदुओं पर हो रही है जांच

उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। सूचना पर सीओ नितिन कुमार और थानेदार श्याम प्रताप पटेल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अस्तव्यस्त कपड़ों से उनके साथ दुष्कर्म की आशंका भी है। मृतका की मां का कहना है कि रेखा निजी मकान में पति पंकज के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं दोनों में विवाद चल रहा था। मां ने पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें : बांदा में ठेकेदार ने की प्रधानाध्यापिका से मारपीट और छेड़खानी, FIR दर्ज