Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Death of UP cabinet minister Chetan Chauhan, infected with Corona

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और गंभीर हालत में पहले लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रहे थे। इसके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। बताते हैं कि आज हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। 73 साल के चेतन चौहान अमरोहा जिले के नौगंवा सादात विधानसभा से विधायक थे।

रविवार दोपहर हुआ निधन

बताते चलें कि यूपी सरकार में होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनको 11 जुलाई को कोरोना से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर हालत में एक दिन पहले ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

ये भी पढ़ेंः Covid 19 : यूपी के यह कैबिनेट मंत्री लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

वहां उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनके पास होमगार्ड विभाग के साथ ही पीआरडी और नागरिक सुरक्षा जैसे मंत्रालयों की भी जिम्मेदारी थी। इससे पहले वह 1991 और 1998 में भाजपा के टिकट पर अमरोहा से सांसद भी रह चुके थे। उनके निधन की खबर से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके विधानसभा क्षेत्र में लोग काफी दुखी हैं। बता दें कि इससे पहले यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन