Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Update : कानपुर में भाभी की हत्या कर देवर ने खुद को भी चाकू मारा

In Kanpur daughter-in-law killed her father-in-law with a knife
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सचेंडी के लाल सहायक का पुरवा में आज बुधवार को हुई एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक देवर ने अपनी भाभी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने खुद भी पेट में चाकू मार लिया। युवक की बहन घर लौटी तो दोनों को खून से लतपत पड़ा देखा। उसकी चीखने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक और परिवार मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, परिजन अभी घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इतनी बात जरूर सामने आई है कि देवर-भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

मूलरूप से बांदा के अतर्रा का रहने वाला परिवार

बताया जाता है कि मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले संतोष कुमार सविता करीब दो महीने पहले अपनी पत्नी राधा और 4 साल के बेटे शिवम के साथ कानपुर रहने आए थे। उनके साथ छोटा भाई रामू भी रह रहा था।

ये भी पढ़ें : बांदा शहर में बाइक-चैन और नगदी छीनने की घटना, पीड़ित ने तहरीर दी

बताते हैं कि संतोष भैलामऊ में स्थित साबुन फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना के बारे में संतोष ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार को वह ड्यूटी पर चले गए। बाद में घर पर उनकी बहन और बहनोई और भाई के अलावा पत्नी-बेटा ही बचे। हैलट में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं युवक रामू का आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Breaking News : फतेहपुर में पांच लड़कियां यमुना में डूबीं, एक लापता