Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में डाक्टर के बेटे ने जहर खाकर दी जान, यह है वजह..

police found unknow woman deadbody from attarra
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक दुखी कर देने वाली घटना सामने आई। एक डाक्टर के बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। वजह है कि परिजन ने बेटे के शराब पीकर आने पर उसे डांट दिया था। इसी बात से बेटा आहत था। घटना बांदा जिले के बबेरू कस्बे की है। वहां के श्रृंगार थोक के रहने वाले डा. राम प्रसाद के बेटे अमित चक्रवर्ती (28) ने घर में जहर खा लिया। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों को इस अनहोनी का जरा भी अंदेशा नहीं था। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी।

दो साल पहले हुई थी शादी, दो महीने का है बेटा

अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि वह शराब पीकर घर लौटा था। इस वजह से उसे डांटा गया। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें  : Murder In Banda : प्रेमी संग भागी महिला का शव मिलने से हड़कंप, ससुर ने लगाया यह आरोप

मृतक अमित तीन भाइयों में छोटा था। फरवरी 2020 में उसकी शादी फतेहगंज में हुई थी। उसके दो महीने का एक बेटा भी है। पिता प्राइवेट डाक्टर हैं। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा और कोतवाली प्रभारी अरुण पाठक भी अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें  : Banda News : घर के बाहर खेल रही बच्ची की बाइक की टक्कर से मौत, रोड जाम