Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दिखा सीएम के आदेशों का असर, ARTO का सवारियां ढो रहे ट्रैक्टरों पर एक्शन

The effect of Chief Minister's order was shown in Banda, ARTO's action on tractors carrying passengers

समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर के घाटमपुर में हुए ट्रैक्टर हादसे में 26 लोगों की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि ट्रैक्टर सामान ढोने के लिए है, सवारियां नहीं। अब साफ है कि जो भी ट्रैक्टर से सवारियां ढोते हुए मिलेगा उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना ढोका जाएगा। इसका असर बांदा में पहले ही दिन दिखाई दिया। बांदा में आरटीओ एसडी सिंह के निर्देशन में एआरटीओ शंकर जी सिंह ने सवारियां ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों को समझाकर ऐसा न करने की सीख दी।

टेंपो में थी 12 सवारियां, ट्रैक्टर पर दर्जनों

इसी तरह कुछ पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। कई ट्रैक्टर दर्जनों सवारियों को लेकर गिरवां यात्रा पर निकले थे। ट्रैक्टर भी तेज रफ्तार से चला रहे थे। इसी तरह 3 आटो रिक्सा को बंद किया गया। ये आटो रिक्सा ओवरलोड थे। स्कूली बच्चों को ओवरलोड भरकर ले जा रहे थे। एक आटो में 12 सवारियां गिरवां विंध्यवासिनी जाते मिलीं। इन सभी पर कार्रवाई की गई। आगे से ऐसा करने की चेतावनी भी दी गई।

ये भी पढ़ें : बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल ने पद से हटाया