Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ से ओडिसा जा रहे इंजीनियर की बांदा में हुए हादसे में मौत, घर के इकलौते चिराग..

Private doctor dies due to high speed car collision in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : लखनऊ के रहने वाले एक इंजीनियर की आज बांदा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इंजीनियर बाइक से लखनऊ से ओडिसा जाने के लिए निकले थे। बांदा में गिरवां थाना क्षेत्र में खुरहंड के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को लखनऊ सूचना दी जा चुकी है। बताया जाता है कि लखनऊ के नारायन नगर के रहने वाले राकेश वर्मा के पुत्र जीतेश वर्मा (31) बाइक से ओडिसा जा रहे थे। इसी बीच बांदा जिले से गुजरते समय हादसे का शिकार हो गए। दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

गिरवां के खुरहंड गांव के पास हादसा

बताते हैं कि बांदा के खुरहंड गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जीतेश सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद युवा इंजीनियर के पास जो बैग मिला। पुलिस ने उसको देखा। उसमें से कुछ कागज मिले तो उनकी पहचान हुई। इसके पास उनके परिजनों को सूचना दी गई।

मृतक के पास मिले बैग से पहचान

लखनऊ महानगर में रहने वाले उनके ससुर को जानकारी पहुंचाई गई। ससुर तेज सिंह ने बताया है कि जीतेश संग उनकी बेटी कविता की 4 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के एक बेटी भी है। वह ओडिसा में सिविल इंजीनियर थे। उनके ससुर तेज सिंह का कहना है कि मृतक जीतेश घर अपने घर के इकलौते बेटे थे। उनको बाइक से ओडिसा जाने के लिए मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। उनकी मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : Digital Rape : 80 साल के चित्रकार ने किया घरेलू सहायिका से डिजिटल दुष्कर्म, प्रयागराज का मामला