Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में अखिलेश यादव, बोले-बोस जी और विवेक सिंह की क्षति नहीं हो सकती पूरी 

Ex Cm Akhilesh Yadav in Banda, says-There can be no shortage of-Bose Ji and Vivek Singh

समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार शाम करीब सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने चित्रकूट दौरे से लौटकर बांदा पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं से मुलाकात की। साथ ही सपा के पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस व कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक सिंह के घर भी गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं की क्षति पूर्ति नहीं हो सकती। दोनों ही बड़े नेता थे और जनता के बीच पकड़ रखते थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक की पत्नी मंजुला सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अन्य लोग भी मौजूद रहे।

चित्रकूट से कार से पहुंचे

बताया जाता है कि शाम करीब पौने 6 बजे बांदा पहुंचे। सबसे पहले पार्टी बाबू लाल चौराहे के पास सपा नेता शेखर शर्मा और उनके परिवार से मिले।

Ex Cm Akhilesh Yadav in Banda, says-There can be no shortage of-Bose Ji and Vivek Singh

उनके भाईयों के निधन पर शोक जताया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली के घर भी गए। फिर सपा के पूर्व मंत्री एवं बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व. जमुना प्रसाद बोस के घर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : DM साहब KFC में खो बैठे शादी से पहले सगाई की अंगूठी, ऐसे मिली वापस

पीड़ित परिजनों से मिले और उनको सांत्वना दी। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. विवेक सिंह के घर गए। वहां उनकी पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों से मिले। उनको सांत्वना दी।

Ex Cm Akhilesh Yadav in Banda, says-There can be no shortage of-Bose Ji and Vivek Singh

वहां से पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद के घर पहुंचे। फिर सपा नेताओं से मिलते हुए सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। बता दें कि रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद सपा मुखिया का सुबह लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं