Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

‘परिवार संपर्क’ अभियानः भाजपा प्रदेश व कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सैंकड़ों लोगों से मुलाकात की

As part of Prime Minister Modi's 'family contact' campaign, BJP state president Swatantra Dev Singh met people

समरनीति न्यूज, लखनऊः केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान आज गुरुवार को पूरे जोरशोर से शुरू हुआ। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जहां लखनऊ में उत्तरी मंडल के बाबूगंज क्षेत्र मनकामेश्वर वार्ड में बूथ नंबर 153 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां, सैनिटाइजर और मास्क भेंट किए। साथ ही लोगों को सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

पूरे प्रदेश में अभियान ने जोर पकड़ा

प्रदेश में कानपुर समेत अन्य महानगरों में भी इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पत्र की प्रति लेकर घर-घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों तक पहुंचाया।

As part of Prime Minister Modi's 'family contact' campaign, BJP state president Swatantra Dev Singh met people

वहीं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कानपुर महानगर के विजय नगर में 100 से ज्यादा परिवारों से मुलाकात की। परिवारों से भेंट करके उनको प्रधानमंत्री के पत्र की प्रतियां व माॅस्क आदि वितरित किए।

ये भी पढ़ेंः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अपील, हर कार्यकर्ता PM care फंड में दे 100 रुपए

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार देश के किसान, जवान और सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।

As part of Prime Minister Modi's 'family contact' campaign, BJP Kanpur regional president Manvendra Singh met people

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का दूसरा कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आज 11 जून से यूपी में ‘परिवार संपर्क’ अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी के स्वागत को बुंदेलखंड बेकरार, मानवेंद्र सिंह ने संभाली कमान

इस अभियान के तहत् आज पार्टी के दो-दो कार्यकर्ताओं बूथ स्तर पर डोर-टू-डोर संपर्क करते हुए लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं।

As part of Prime Minister Modi's 'family contact' campaign, BJP Kanpur regional president Manvendra Singh met people

इसी तरह पूरे प्रदेश में संगठन के लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में प्रदेशभर में संगठन के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी डोर-टू-डोर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री का पत्र भेंट कर सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान लखनऊ, कानपुर के अलावा अन्य महानगरों में भी यह अभियान जोरशोर से चला।

ये भी पढ़ेंः चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची