समरनीति न्यूज, खेल डेस्क : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 ट्रायल में बांदा जिले के खिलाड़ी अभिषेक सिंह तोमर का चयन हुआ है। अब अभिषेख अंडर-19 उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेलेंगे। बांदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खान ने बताया है कि अभिषेक सिंह तोमर 2017–18 और 18-19 में अंडर-16 उत्तर प्रदेश की टीम में खेल चुके हैं। अब वह अंडर-19 में खेलेंगे। अभिषेख बांदा जिले मवई बुजुर्ग गांव के रहने वाले हैं। वह एक किसान परिवार से आते हैं। उनके अंडर-19 में चयन की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी छा गई। वहीं फोन पर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
बांदा जिला क्रिकेट संघ की बड़ी उपलब्धि
अभिषेक के पिता रामबरन किसान हैं। चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-19 मैचों के लिए वह मोहाली जाएंगे। इन मैच में अच्छा प्रदर्शन किया तो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी इनका चयन हो सकता है।
ये भी पढ़ें : इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों ने सगाई की, बोर्ड ने दी बधाई
अभिषेक का खेल स्टाइल लेफ्ट आर्म स्पिन ऑर्थोडेक्स बॉलर के रूप में है। बताते हैं कि कोच जीतू यादव व शिवप्रताप सिंह के निर्देशन में अभ्यास करने वाले अभिषेक होनहार खिलाड़ी हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खां, अजय यादव आदि ने अभिषेक के चयन पर खुशी जताते हुए उनको बधाई दी। अभिषेक के चयन पर जिले के खेल एवं क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ये भी पढ़ें : Dhoni New Avtar ! महेंद्र सिंह धोनी का बौद्ध भिक्षु अवतार कर देगा आपको भी हैरान