Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में माडल से रेप, FIR दर्ज

Gang rape of 14-year-old girl in Mahoba, police investigating

समरनीति न्यूज, डेस्क : दिल्ली के फाइव स्टार होटल में एक 22 साल की माडल से रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लड़की ने थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, लड़की आरोपी की पुरानी परिचित बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक 22 साल की लड़की माडलिंग करती है। उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि उसका जानने वाले एक युवक 20 फरवरी को दिल्ली आया था।

मुंबई का रहने वाला है आरोपी युवक

युवक ने पहले उससे 30 जनवरी को मैसेज करके दिल्ली आने की बात कही थी। इसके बाद 20 फरवरी को सुबह 5 बजे उसका मैसेज आया कि और उसने लड़की को दोस्त के यहां मिलने को बुलाया। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आने से मना कर दिया। बाद में लड़के ने उसे खान मार्केट बुलाया और फिर वहां से फाइव स्टार होटल ले गया। वहां एक रूम में उसने लड़की के साथ रेप किया। साथ ही धमकी भी दी। आरोपी लड़का साउथ मुंबई का रहने वाला है और अपने परिवार के लोगों के साथ दिल्ली आया था।

ये भी पढ़ें : माॅडल का पिरामिड के पास ‘सेक्सी’ फोटोशूट, फोटोग्राफर अरेस्ट 

ये भी पढ़ें : एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला बेबी संग समंदर किनारे कर रहीं एन्जाय, फोटो वायरल