Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow Hotel Fire : हजरतगंज में होटल लेवाना में लगी आग, अबतक 4 की मौत, CM Yogi ने दिए जांच के आदेश

Fire broke out in Hotel Levana's hotel in Hazratganj, Lucknow, 4 dead so far, CM Yogi ordered an inquiry

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Lucknow hotel Leavana Fire उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दिल पुकारे जाने वाले हजरतगंज में आज एक होटल लेवाना में आग लग गई। सोमवार सुबह हुई इस आग की घटना में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित होटल लेवाना में आज सुबह आग लगने की घटना हुई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

अबतक मृतकों की संख्या 4 हो चुकी है। बचाव कार्य जारी है। आग तीसरी मंजिल पर लगी है। करीब 6 घंटे तक चले राहत कार्य व सर्च आपरेशन में चार लोगों के शव मिले हैं।

ये भी पढ़ें : पश्चिम में CM Yogi : बिजनौर में विकास की बात, तो रामपुर में चाकू से साधा निशाना

मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। 18 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने घटना पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें : UP : बाइक-कार छोड़िए यहां रोडवेज बस चोरी, सरकारी बस स्टैंड पर चोरों ने किया हाथ साफ