Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में मोमबत्ती से लगी आग, सिलेंडर फटने से घर राख

fire in house in Kanpur entire household burnt to ashes

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपु के दबौली में नहर किनारे एक घर में मोमबत्ती से आग लग गई। इसके बाद वहां रखे छोटे सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे पूरा का पूरा झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तबतक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। बताते हैं कि खारजा नहर किनारे इंद्रपाल सिंह झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह पनकी फैक्ट्री एरिया में चाय का होटल चलाता है। उनकी पत्नी आशा ने बताया मंगलवार को मोमबत्ती से आग लगी। इसके बाद सिलेंडर भी फट गया।

ये भी पढ़ें : कानपुर में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की निर्मम हत्या