समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में जनसंघ काल 1977 और 1979 में दो बार बिधायक रहे वयोवृद्ध जगन्नाथ सिंह परमार का निधन हो गया। वह 90 साल के थे। आज उनके पैतृक गांव लामा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने वहां पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए।
साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं राज्यमंत्री रामकेश निषाद, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, बलराम सिंह कछवाहा, धीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल पटेल, लपत सिंह, राजकुमार राज, नरेंद्र सिंह परिहार आदि नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह क्षति अपूर्ण है।
ये भी पढ़ें : यहां BJP में कई मुंगेरी लाल, आश्वासनों की घुट्टी और नगर निकाय का सपना, महिला नेत्रियां भी आगे..