Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में गैंगरेप : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी

Breaking : Molestation of 3 minor girls in Banda, one also raped, accused uncle-nephew arrested

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक नाबालिग लड़की से घर में सोते समय गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, लेकिन तहरीर मिलने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि जल्द ही रिपोर्ट भी दर्ज हो जाएगी। आरोप गांव के दो दबंगों पर है। महिला का कहना है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। बताते हैं कि बांदा जिले के मटौंध कस्बे की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि बीती 1 मई को गांव के दो दबंग व्यक्ति दीवार कूदकर उसके घर में घुस आए।

पुलिस बोली, करेंगे सख्त कार्रवाई

वहां उसकी बेटी से गैंगरेप किया। फिर निर्वस्त्र करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि घटना वाले दिन वह अपने मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। उनके पति मानसिक रूप से कमजोर हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा : दो दिन तक दिखा नहीं, फिर घर में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस  

घर में पति के अलावा एक नाबालिग 13 साल की बेटी थी। बेटी पिता के साथ घर पर सो रही थी। तभी दबंगों ने बेटी को आकर हाथ-पैर बांध दिए। दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाते हुए उसे और भाई को मारने की धमकी दी। साथ ही वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। उधर, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP : एनएच पर भीषण हादसा, 8 बारातियों की मौत, 3 गंभीर