Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

नई DM दीपा रंजन, बैलगाड़ी यात्रा से आईं थीं चर्चा में..! पढ़िए पूरी खबर

Get to know Deepa Ranjan as the new DM ! read full news

समरनीति न्यूज, बांदा : एक दिन पहले शासन ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए जिलाधिकारियों को बदला है। इनमें बांदा और बदायूं के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। आईएएस अधिकारी दीपा रंजन अब बांदा की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। वहां उनका कार्यकाल अच्छे कार्यों को लेकर काफी चर्चा में रहा। हालांकि, बांदा में डीएम अनुराग पटेल का भी कार्यकाल अच्छा रहा।

बैलगाड़ी से निरीक्षण के बाद आई थीं चर्चा में

दरअसल, बांदा की नई डीएम दीपा रंजन की बात करें तो 25 जून 2021 को बदायूं में जिलाधिकारी रहते हुए वह उस समय चर्चा में आईं थीं जब बैलगाड़ी पर बैठकर बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया था।

When Badaun District Magistrate Deepa Ranjan reached flood affected village sitting on a bullock cart

वहां के हालात देखे थे। पूरे प्रदेश में उनकी चर्चा हुई थी। डीएम दीपा रंजन के पति रमेश रंजन भी जिलाधिकारी है।

ये भी पढ़ें : ..जब DM बैलगाड़ी पर बैठ पहुंचीं गांव, सभी रह गए दंग, पढ़िए पूरी खबर..

वह अबतक हाथरस के डीएम थे। अब उनका तबादला कुशीनगर हुआ है। उधर, बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जिले में लगभग 13 महीने से ज्यादा कार्यरत रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। इस दौरान उनको जलनायक का सम्मान भी मिला। हालांकि, शासन में उनको अभी नहीं तैनाती नहीं मिली है। फिलहाल उन्हें प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में डबल मर्डर : गोली लगने से दो की मौत- दो घायल, एक अभियुक्त को भी लगी पुलिस की गोली