Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा समाचार पत्र संघ के अध्यक्ष बने घासीराम

समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को शहर के जीआईसी ग्राउंड स्थित मंच पर समाचार पत्र विक्रेता संघ पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान घासीराम निषाद को अध्यक्ष, प्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेश कुमार प्रजापति को महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी के तौर पर राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक बार फिर घासीराम निषाद को निर्वाचित घोषित किया गया।

सुरेंद्र चंद्र गुप्ता बने कोषाध्यक्ष

सुरेशचन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि व निरीक्षक के तौर पर राष्ट्रीय जनकल्याणकारी संगठन के अध्यात्म कला व सांस्कृतिक प्रभाग के जिला अध्यक्ष आरसी योगा, सर्व वैश्य चेतना समिति के मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू, राजेंद्र मिश्रा, राहुल राजपूत तथा राकेश त्रिपाठी उपस्थिति रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पणकर मिठाई खिलाई गई। चुनाव अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने चारों पदाधिकारियों को प्रमाण सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें : पढ़िए ! क्यों तिंदवारी के पूर्व विधायक ने IPS अधिकारी के लिए कह डाली यह बात