Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कौशल्या हत्या कांड का खुलासा, 500 रुपए के लिए पौत्र ने..

Grandmother's killer arrested in Banda, murdered for only 500 rupees

समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस ने एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या उसी के पौत्र ने की थी। हत्या की वजह भी बड़ी चौंकाने वाली है। युवक दादी से 500 रुपए मांग रहा था, लेकिन जब महिला ने देने से मना किया तो उसने ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दादी की नाक की लोंग व पायल निकालकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने अपना जुर्म कबूल कर दिया है।

बीती 15 फरवरी को हुई थी महिला की हत्या

यह मामला बांदा की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव का है। वहां रहने वाली कौशिल्या (45) पत्नी कीरत पटेल की बीती 15 फरवरी की रात हत्या हो गई थी। ईंट से सिर कूचकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शक और सबूत के आधार पर पास में ही रहने वाले परशुराम उर्फ करिया पुत्र कमलेश पटेल को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी है। हत्या कांड का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुशवाह की खास भूमिका रही।

ये भी पढ़ें : Actress ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने पहना बाॅडीसूट-हाई बूट्स, बिंदास लुक पर फैंस फिदा