समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने 4 साल लिव-इन में रहने के बाद शादी से इंकार करने वाले प्रेमी की हत्या कर दी। प्रीति नाम की इस महिला ने प्रेमी फिरोज की हत्या करने के बाद उसके शव को एक सूटकेस में रखा। फिर उसे ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़ी। इसी बीच एक आटो से जाते समय पुलिस ने उसे चेकिंग को दौरान गिरफ्तार कर लिया। सूटकेस में शव रखा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। फिर तो जिसने भी घटना के बारे में सुना वह हैरान रह गया।
गाजियाबाद से जुड़ा है मामला
पुलिस मामले की ज्यादा जानकारी के लिए युवती से लगातार पूछताछ कर रही है। यह मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। बताया जाता है कि गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका को पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वह अपने प्रेमी की लाश सूटकेस में रखकर ले जा रही थी। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि युवती अपने प्रेमी के साथ 4 साल से लिव-इन में थी।
ये भी पढ़ें : तीन सगे भाई-बहनों की मौत से परिवार में हाहाकार, चौथी की हालत गंभीर, यह है पूरी घटना..
महिला का नाम प्रीति शर्मा है जो कि तुलसी निकेतन की रहने वाली है। वह पिछले चार से साल से संभल के रहने वाले मोहम्मद फिरोज के साथ लिव इन में थी। प्रीति का पति से विवाद चल था। इसलिए उससे अलग रहने लगी थी।
शादी से इंकार पर लगाया ठिकाने
इसी बीच उसकी मो. फिरोज से नजदीकी हो गई। वहीं फिरोज दिल्ली में बाल काटने की दुकान चलाता था। पुलिस का कहना है कि महिला ने उस्तरे से प्रेमी का गला काटकर उसकी हत्या की। कई घंटे तक शव को छिपाकर रखने के बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में रखकर जाते समय पकड़ी गई। हत्यारोपी महिला ने बताया कि शादी न करने को लेकर उसका प्रेमी से विवाद हुआ था। विवाद में ही उसने प्रेमी को ठिकाने लगा दिया। पुलिस उसके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें : भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी केस : SHO समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पीड़ित महिला को सुरक्षा