Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मंदिर से 1 लाख के घंटे चोरी, चार पहिया वाहन से आए थे चोर !

Hours worth 1 lakh stolen from temple, marks of four wheeler found near temple in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के ओरन कस्बे के तिलहर देवी मंदिर से चोरों ने लगभग 1 लाख रुपए के घंटे चोरी कर लिए। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मंदिर से कुछ दूरी पर पुलिस को चार पहिया वाहन के निशान मिले हैं। मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में एक प्राचीन तिलहर देवी मंदिर है। बताते हैं कि देर रात चोरों ने छोटे-बड़े करीब 1 लाख रुपए की कीमत के पीतल के कई घंटे चोरी कर लिए।

सुबह पूजा करने पहुंची महिला तो गायब थे घंटे

तड़के सुबह करीब 4 बजे एक महिला पूजा करने पहुंचीं। उन्हें सभी घंटे गायब मिले। उन्होंने मंदिर में बने कमरे में सो रहे पुजारी शिव अवतार शर्मा जानकारी दी। पुजारी के कमरे की बाहर से कुंडी बंद थी। पुजारी का कहना है कि लगभग 20 घंटे चोरी हुए हैं। सूचना पर ओरन चौकी प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस को मंदिर के पास एक घंटा गिरा पड़ा भी मिला है। पुजारी के अनुसार मंदिर से चोरी हुए घंटे करीब डेढ़ कुंटल के हैं। उनकी कीमत करीब 1 लाख रुपए के आसपास है।

ये भी पढ़ें : बांदा में 6 शातिर तस्कर लाखों के गांजा व लग्जरी गाड़ियों के साथ गिरफ्तार, शहर के सिविललाइन और गिरवां, महोखर से जुड़े तार..