Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : प्रेम प्रसंग में ट्रेन से कटकर युवक-युवती ने दी जान, इस जिले के रहने वाले थे दोनों

Boyfriend shoots himself after killing girlfriend in Fatehpur
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के विभूति खंड में एक युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते रेल के आगे कूदकर जान दे दी। बाद में दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। मोबाइल फोन से दोनों की पहचान हो सकी। पुलिस का कहना है कि दोनों बहराइच जिले के ग्राम उदलपुरवा विशेश्वरगंज के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना भेजी है। एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान संतोष और नंदिनी के रूप में की गई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमुप्रसंग चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन भी लखनऊ पहुंच गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शादीशुदा था युवक, युवती की तय हो चुकी थी शादी

फिर भी परिजनों द्वारा उनकी शादी नहीं कराई जा रही थी। परिवार के दवाब में संतोष शादी कर चुका था। उसके एक 4 महीने की बेटी भई है। वहीं नंदिनी की शादी तय हुई है। मई में उसकी भी शादी होनी थी।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव के बीच बुंदलेखंड में कर्जदार किसान ने बैंक मैनेजर की अभद्रता से आहत होकर दी जान, सुसाइड नोट में जिक्र..

पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद दोनों की बीच मिलना-जुलना जारी था। शुक्रवार को नंदिनी परिजनों को बिना बताए घर से निकली। युवक संतोष भी घर से निकला। फिर दोनों एक साथ लखनऊ पहुंचे। शनिवार देर रात दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच..