Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा नेता की गाड़ी का पहिया चुराकर ईंटों पर खड़ी कर गए चोर

In Aligarh Female BJP leader's car wheel stolen, car parked on bricks

समरनीति न्यूज, डेस्क : चोरी की एक घटना ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, चोरों ने महिला भाजपा नेता एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य की इनोवा गाड़ी को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने गाड़ी का पूरा का पूरा पहिया ही चोरी कर लिया। बाद में ईंटों पर गाड़ी खड़ी करके निकल लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामला यूपी के अलीगढ़ जिले का है।

In Aligarh Female BJP leader's car wheel stolen, car parked on bricks

बताया जाता है कि क्वारसी थाना क्षेत्र के ज्ञान सरोवर कालोनी में भाजपा की वरिष्ठ नेता मीना कुमारी का घर है। रात में उनकी इनोवा कार घर के सामने खड़ी थी। चोरों ने गाड़ी के पिछले हिस्से में जैक लगाकर उसका पहिया निकाल लिया। इसके बाद गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया।

In Aligarh Female BJP leader's car wheel stolen, car parked on bricks

भाजपा नेता मीना कुमारी रात में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटी थीं। घटना की जानकारी उनको सुबह हुई। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष क्वारसी छोटेलाल ने छानबीन की। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें : अजीबो-गरीबः सीआरपीएफ जवान ने एक मंडप पर दो महिलाओं के साथ लिए सात फेरे, ऐसी है वजह..