Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

State President Swatantra Dev Singh attacked opposition in BJP's Mandal Kisan Panchayat in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राइफल क्लब मैदान में किसान पंचायत के आयोजन ने भाजपाइयों के चेहरे की रंगत बदल दी। मौसम की खराबी के बावजूद हजारों की संख्या में किसान जुटे। मंच से बोल रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों ने बड़े ही ध्यान से सुना। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान के बेटे हैं।

कहा, कांग्रेस के हाथ में आते ही भ्रष्टाचार की जननी बन जाती राजनीति

अन्नदाता विश्वास करे, कृषि कानूनों से किसी भी किसान का बुरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं, किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रहीं कई योजनाओं का भी जिक्र किया।

State President Swatantra Dev Singh attacked opposition in BJP's Mandal Kisan Panchayat in Banda

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति अगर राम के हाथों में जाती है तो मर्यादा बन जाती है। अगर कांग्रेस के हाथों में जाती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है। इसी तरह सपा और बसपा के हाथों में जाते ही परिवारवाद और जातिवाद के साथ-साथ गुंडाराज बन जाती है।

अन्नदाताओं से अपील, किसान बिल पर पीएम मोदी का करें समर्थन

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता का पेट भरने का काम अन्नदाता करता है। कहा कि हाल ही में कोरोना संकट काल में तंगहाली में भी देशवासियों को निशुल्क अन्न देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने किसानों से अपील की है कि किसान बिल पर सरकार का समर्थन करें।

State President Swatantra Dev Singh attacked opposition in BJP's Mandal Kisan Panchayat in Banda

इससे उनका कोई नुकसान नहीं होगा। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मंच पर पहुंचते ही जोदार स्वागत किया गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह व चांदी का मुकुट भेंट पहनाया। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल भी मौजूद थे। साथ ही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेष निषाद के अलावा, हमीरपुर विधायक की राठ विधायक मनीषा अनुरागी, तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा तथा हमीरपुर के सदर विधायक युवराज सिंह समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने वर्चुअल रैलियों के लिए कमर कसी, तैयारियों की समीक्षा