समरनीति न्यूज, डेस्क : एक महिला को प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह लोकलाज और नाते-रिश्ते सबकुछ भूल गई। महिला सारी हदें पार करते हुए बेटी की शादी से ठीक पहले प्रेमी संग फरार हो गई। साथ में बेटी के दहेज के लिए रखे जेबर भी ले निकली। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। अब शादी की तैयारी छोड़ परिवार के लोग महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटे हैं। चर्चा है कि महिला के पास में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों ही अब फरार हैं।
शादी की तैयारियां छोड़ मां की तलाश में जुटा परिवार
मामला उत्तराखंड के हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के एक गांव का है। बताते हैं कि महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसके एक बेटा और 3 बेटियां हैं। परिवार के बाकी लोग भी साथ रहते हैं। महिला की बड़ी बेटी की 14 दिसंबर को बारात आनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं।
1 लाख कैश व बेटी के दहेज के जेबर भी ले गई महिला
मेहमान भी आने-जाने में लगे हैं। इसी बीच बीते शनिवार रात को महिला अपने प्रेमी के साथ घर में रखे बेटी के दहेज के जेबर और 1 लाख नगद लेकर फरार हो गई। देर रात तक महिला घर में नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई। मोबाइल स्विच आफ और पास का युवक भी गायब है। मंगलौर कोतवाली पुलिस शिकायत मिलने के बाद महिला की तलाश में जुटी है।