Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

जालौन में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने पांच लोगों को मारी गोलियां, 3 गंभीर

डबल मर्डर के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए।

समरनीति न्यूज, जालौन: जालौन में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 लोगों को गोलियां मारी हैं। इनमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। उनको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटना आटा थाना क्षेत्र के संधी गांव की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर रखी है।

संघी गांव में पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से घटना की जानकारी करते हुए।

बताया जाता है कि थाना आटा निवासी संघी में बीती रात करीब 2 बजे कुछ बदमाश लोग गांव की मुख्य सड़क से होकर निकल रहे थे। वहां सो रहे एक बुजुर्ग ने उनको टोका। इसपर बदमाशों ने कोई जवाब नहीं दिया। ग्रामीण के दोबारा पूछने पर एक बदमाश ने ग्रामीण आजाद (65) को गोली मार दी। वहीं अपने नातिन को शौच कराने उठी गांव की ही महिला जयदेवी (50) को भी बदमाशों ने उधर से निकलते देख गोली मार दी।  गोलियों की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण बाला (62) व जिशांत (45) और भूरेपाल (25) भी वहां पहुंचे। वे लोग कुछ समझ पाते तबतक बदमाशों नेउनपर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

जालौन के संघी गांव में डबल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी व ग्रामीण।

 

गोली लगने से आजाद और जय देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीनों लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको झांसी रिफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी बताया कि घटना की जांच की जा रही है और खुलासे के लिए छह थानों की पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। वहीं एसओजी और सर्विलांस टीम भी बदमाशों की धर-पकड़ के लिए काम कर रही हैं। एएसपी श्री तिवारी ने जानकारी दी है कि सीओ काल्पी मौके पर बने हुए हैं और हर बिंदु की गहराई से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः सीतापुर से जुड़े हैं लखनऊ में हुई लाखों की लूट व हत्या की वारदात के तार