Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

…जब अचानक सीएम योगी पहुंचे भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के घर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के काकादेव में सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के आवास पर जल-पान करते हुए।

लगभग 1 घंटे रुककर मुख्यमंत्री ने सांसद व अन्य नेताओं से कई मुद्दों पर की बातचीत 

समरनीति न्यूज, कानपुरः अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कानपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ का काफिला अचानक काकादेव की ओर मुड़ गया। सुरक्षा कर्मियों के अलावा ज्यादा भाजपा नेताओं को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी लेकिन बाद में पता चला कि मुख्यमंत्री योगी भाजपा के कद्दावर नेता एवं सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के घर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने गंगा घाटों का किया लोकार्पण और गंगा टास्कफोर्स का गठन

मुख्यमंत्री का काफिला पहले काकादेव स्थित सांसद भोले सिंह के कैंप कार्यालय पर जाकर रुका। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गठकरी भी मौजूद थे। वहां सांसद से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के काकादेव में सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के आवास पर जल-पान करते हुए।

इसके बाद सीएम योगी सांसद भोले सिंह के आवास पर भी गए। वहां परिवार के लोगों को आशीर्वाद दिया और उनका हाल-चाल भी पूछा। इस दौरान भाजपा नेता प्रेमलता कटियार, अशोक दुबे, नीलिमा सिंह, सुरेंद्र मैथानी, चंद्रजीत यादव, राजेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, नीरज चतुर्वेदी, राज बहादुर सिंह चंदेल, अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

सीएम करीब पौने 5 बजे सांसद देवेंद्र सिंह भोले के आवास वहां पहुंचे और लगभग 1 घंटे रुकने के बाद वापस एयरपोर्ट के लिए उनका काफिला निकल गया। साथ में केंद्रीय मंत्री नितिन गठकरी भी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीएम लखनऊ तो गठकरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।