Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Republic Day-2021 : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन ने फहराया तिरंगा

Republic Day-2021 : Chief Minister Yogi and Governor Anandiben hoisted tricolor in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज देश में 72वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया। पहले सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। उधर, मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानभवन प्रांगण में ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्रीगण के कई मंत्रीगण भी मौजूद रहे।

हेलिकाप्टर से की गई पुष्पवर्षा

गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा को शानदार ढंग से सजाया-संवारा गया। इतना ही नहीं हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। कार्यक्रम को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

Republic Day-2021 : Chief Minister Yogi and Governor Anandiben hoisted tricolor in Lucknow

दरअसल, आज 26 जनवरी की भीड़ को देखते हुए विधानसभा मार्ग को बंद कर दिया गया था। यातायात को दूसरे रास्ते से निकालने की व्यस्था की गई थी। इस दौरान परेड में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पूरा दृश्य बड़ा ही मनमोहक रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने परेड को देखा। सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में CM योगी ने किया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ