Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

nirman bhavan
लोकनिर्माण भवन, उत्तर प्रदेश।

संजय गोयल को लखनऊ से मुख्य अभियंता झांसी के पद पर हुई तैनाती  

समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियन्ताओं के तबादले करते हुए बड़ा फेरबदल कर दिया है। इन अधिकारियों को तबादले के साथ ही जल्द से जल्द नवीन तैनाती वाले स्थानों पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान राकेश राजवंशी मुख्य अभियन्ता, लखनऊ को वाराणसी क्षेत्र में तैनाती दी गई है। संजय कुमार गोयल मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ, को मुख्य अभियन्ता झांसी में तैनाती दी गई है। इसी तरह मुख्य अभियन्ता अशोक महतो (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुख्य अभियन्ता अलीगढ़ क्षेत्र तथा मुख्य अभियंता गिरीश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुरादाबाद क्षेत्र तथा सत्यनारायण (नव पदोन्नत) मुख्य अभियन्ता को लखनऊ से मुख्य अभियन्ता बांदा क्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है।

सत्यनारायण मुख्य अभियन्ता को लखनऊ से बांदा स्थानांतरित किया  

पंकज कुमार मुख्य अभियन्ता वाराणसी क्षेत्र तथा सत्य प्रकाश पाण्डे मुख्य अभियन्ता मुरादाबाद क्षेत्र को लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है। राज्य सेतु निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त पर तैनात युगल किशोर शर्मा को प्रतिनियुक्ति से वापस करते हुए देवीपाटन क्षेत्र का मुख्य अभियन्ता बनाया दिया गया है। मुख्य अभियन्ता पद पर नव पदोन्नत ज्ञान प्रकाश पांडे को प्रतिनियुक्ति पर यूपी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य अभियन्ता सुरेश प्रताप सिंह को मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है।

मुख्य अभियंता विनय कुमार व राकेश कुमार की प्रतिनियुक्ति यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से वापस ले गई है। उनको नई तैनाती मुख्य अभियन्ता बस्ती क्षेत्र में कर दी गई है। प्रमुख अभियन्ता, लखनऊ के पद से सम्बद्ध मुख्य अभियन्ता अशोक मिश्रा को शासकीय कार्यहित में प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लखनऊ में तैनाती दी गई है। शासन ने इन सभी स्थानांतरित अभियंताओं को जल्द से जल्द नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं।