Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

UP : प्यार की अनोखी कहानी : सिंगापुर से डाक्टर बुलाकर सर्जरी से लड़की से लड़का बन सहेली से शादी, अब पुलिस..

unique story of cutie : from girl to boy, married to a friend, got surgery done after calling doctor from Singapore
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्क : आपसी आकर्षण में इंसान क्या कुछ नहीं कर गुजर रहा। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। ऐसे ही एक अनोखे मामले में फिरोजाबाद की एक युवती ने सिंगापुर से डाक्टर बुलवाकर अपनी सर्जरी कराई। अपना गुप्तांग बदलवाया, लड़का बनी। इसके बाद अपने सहेली से शादी कर ली। घटना से दोनों परिवारों के लोग स्तबद्ध है। मामला अब पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस इस अजीबो-गरीब घटना की जांच में जुटी है।

जांच में पुलिस को पता चली गुप्तांग बदलवाने की बात

बीती 11 फरवरी को फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के लाइनपार थाना क्षेत्र की रहने वाली अपनी सहेली के साथ सात फेरे लिए। सहेली के घर वालों को पता चला तो उन्होंने थाने में एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी।

unique story of cutie : from girl to boy, married to a friend, got surgery done after calling doctor from Singapore
सांकेतिक फोटो।

बचपन से ही साथ-साथ पढ़ी थीं दोनों सहेलियां

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। वहां मामले की जांच चल रही है। बताते हैं कि लड़की से लड़का बनी युवती नोएडा में जाब करती है। मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। बताया जाता है कि लाइनपार थाना क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियां बचपन से साथ-साथ पढ़ती रही हैं। दोनों के बीच पक्की दोस्ती रही है। इंटरमीडिएट तक दोनों साथ-साथ पढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें : हमीरपुर में दो सहेलियों की समलैंगिक शादी के 7 वचन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..

5 साल पहले इनमें से एक 27 वर्षीय युवती पढ़ने के लिए नोएडा चली गई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि इसके बावजूद दोनों की बीच मोबाइल पर लगातार बातें होती रहीं। दूसरी 25 वर्षीय लड़की फिरोजाबाद से कई बार उससे मिलने के लिए नोएडा पहुंची।

unique story of cutie : from girl to boy, married to a friend, got surgery done after calling doctor from Singapore

सिंगापुर से आए डाक्टरों ने की लड़की की सर्जरी

दोनों साथ-साथ रहती थीं। बीती 8 फरवरी को युवती मां से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद लापता हो गई। 11 फरवरी को उसके परिवार वालों को पता चला कि उसने शादी कर ली है।

ये भी पढ़ें : बाइक पर कपल का लव सीन (Love Scene) वाला वीडियो वायरल, तलाश में पुलिस 

शादी अपनी सहेली से की है।मामले में शिकायत मिलने पर जांच में पुलिस को पता चला कि उसकी सहेली ने सर्जरी करके अपना लिंग बदलवाया है। उसने सर्जरी करवाकर अपना गुप्तांग बदलवाकर लड़का बन गई है।

unique story of cutie : from girl to boy, married to a friend, got surgery done after calling doctor from Singapore

सर्जरी के लिए लड़की ने लाखों रुपए किए खर्च

बाद में पुलिस ने दोनों को फिरोजाबाद लेकर पहुंची। वहां उनका डाक्टरी परीक्षण कराया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि युवती ने लिंग बदलवाकर सहेली से शादी की है। लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई है। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

unique story of cutie : from girl to boy, married to a friend, got surgery done after calling doctor from Singapore

पुलिस का कहना है कि युवती ने दो महीने पहले सर्जरी के लिए दिल्ली के एक नर्सिंग होम संचालक से संपर्क किया था। इस काम में करीब 15 लाख रुपए का खर्चा आया। इसके लिए दिल्ली के डाक्टर ने सिंगापुर से दो डाक्टर बुलवाए। दोनों ने उसका आपरेशन किया था। उधर, गुप्तांग बदलवाने वाली युवती के परिजनों ने बताया है कि युवती नोएडा के एक माल में जनरल मैनेजर के पद पर जाब करती है।

ये भी पढ़ें : बाइक पर कपल का लव सीन (Love Scene) वाला वीडियो वायरल, तलाश में पुलिस