Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

International Yoga Day 2022 : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में संगम तट पर किया योग

International Yoga Day 2022 : Deputy CM Brajesh Pathak did yoga on Sangat beach in Prayagraj

समरनीति न्यूज, प्रयागराज : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रयाग में रहे। मंगलवार सुबह उन्होंने संगम के पावन तट पर गंगा आरती की। पूरा तट ओम के मधुर उच्चारण से गूंज उठा। हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

संस्कृति को समृद्ध करता है योग

योग करें, स्वस्थ रहें और मस्त रहें। उन्होंने कहा कि योग से आप निरोगी रहेंगे। हमेशा स्वस्थ रहेंगे। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने वाली एक परंपरा है। कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का भाव भी इसी में समाहित है। बताते चलें कि डिप्टी सीएम आज प्रयागराज में मौजूद रहे। उनके साथ सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजदू रहे।

ये भी पढ़ें : UP : जुलाई में जालौन आएंगे PM Modi, तैयारियां तेज