Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

झांसी : अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल पर बड़ा बयान, बोले-वह सपा के सदस्य नहीं, हम आजम के साथ

Jhansi : Akhilesh Yadav's big statement on uncle Shivpal, Akhilesh yadav said shivpal is not member of Samajwadi Party, we are with Azam Khan

समरनीति न्यूज, झांसी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज झांसी में अपने चाचा शिवपाल यादव पर बड़ा बयान दिया है। इससे काफी हद तक यह साफ हो गया है कि शिवपाल यादव का सपा से नाता पूरी तरह से टूट चुका है। उनका अब कोई लेना-देना नहीं रहा है। बस इसकी घोषणा नहीं हुई है, जिसकी वजह राजनीतिक परिपक्वता है। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज झांसी में कहा कि उनके चाचा (शिवपाल सिंह यादव) अब सपा के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह तो आजम खां के साथ हैं। कहा कि चाचा समाजवादी पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं। उनको सपा की चिंता करने कर जरूरत नहीं है।

कहा, चाचा अपनी पार्टी को मजबूत करें

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि उनके चाचा शिवपाल अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए। वह बेकार ही सपा पर ध्यान दे रहे हैं। वह यहीं नहीं रुके, बल्कि यह भी कहा है कि जो लोग भाजपा से मिल चुके हों। वह समाजपार्टी में नहीं रह सकते। सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा उनके चाचा को भाजपा में शामिल करने में देरी क्यों कर रही है। अब यह साफ हो गया है कि शिवपाल यादव का सपा से कोई लेना-देना नहीं रहा है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर : पहली बार शिवपाल का मुलायम पर हमला, कहा-नेता जी ही चाह लेते तो आजम भाई बाहर होते