समरनीति न्यूज, कानपुर : बिल्हौर सीट से बीजेपी विधायक राहुल बच्चा सोनकर को जान से मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार हो गया है। यह बदमाश हरियाणा के हिसार में पुलिस के हत्थे चढ़ा। दरअसल, शनिवार शाम को किसी ने मोबाइल पर काल करके बीजेपी विधायक को गोली मारने की धमकी दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने धमकी देने वाले को सर्विलांस के आधार पर ट्रेस किया। युवक बिल्हौर के ककवन क्षेत्र का रहने वाला है।
सर्विलांस के जरिए पहुंची पुलिस
विधायक को गोली मारने की धमकी देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकशन ट्रेस की। फिर हरियाणा के हिसार पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ककवन के अंटवा नयानिवादा गांव के रहने वाले अमित यादव के रूप में हुई। भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर का कहना है कि उनको धमकी मिली थी। इसके बाद उन्होंने शिकायत की थी। उधर, सीओ बिल्हौर राजेश कुमार का कहना है कि धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें : IAS Transfer : यूपी में 6 जिलों के DM बदले, मेरठ-कानपुर देहात में भी नए जिलाधिकारी