समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव का मास्टरमाइंड आज जेल भेज दिया गया है। उसके साथ उसके साथियों को भी पुलिस ने जेल बेजा है। इतना ही नहीं 7 और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी उपद्रवियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, उपद्रवियों के पीएफआई से संबंधों की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं।
बताते हैं कि परेड में नई सड़क पर दादा मियां हाता में उपद्रव का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी और उसके 3 साथियों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से चारों को जेल भेज दिया गया। 7 अन्य को गिरफ्तार किया है।
लखनऊ से किया था पुलिस ने गिरफ्तार, 7 और दबोचे
इस तरह इस उपद्रव मामले में पुलिस कुल 29 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात है। कुछ दुकानें खुलीं।
हालांकि, लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। बताते चलें कि पुलिस ने मामले में 3 रिपोर्ट दर्ज की हैं।
3 एफआईआर में नामजद हैं 36, हजारों अज्ञात भी
इनमें 36 नामजद और हजारों अज्ञात लोगों को मुल्जिम बनाया गया है। जौहर फैंस एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात और उसके 3 साथियों जावेद अहमद मो. राहिल और सुफियान को पुलिस ने लखनऊ से एक यूट्यूब चैनल से गिरफ्तार किया था। आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान खुद आयुक्त विजय सिंह मीना ने व्यवस्था देखी।
ये भी पढ़ें : UP : गंदी बात का विरोध करने पर पत्नी को दिया 3 तलाक, मुकदमा