Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

दिनदहाड़े लखीमपुर के भाजपा विधायक को पार्टी कार्यालय में मारी गोली, डीजीपी बोले- गनर सस्पेंड

गोली लगने के बाद अस्पताल में विधायक योगेश वर्मा।

समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत क्या है इसका उदाहरण लखीमपुर खीरी जिले में देखने को मिला। जहां जिले से एक बेहद हिला देने वाली घटना सामने आ रही है। कुछ लोगों ने भाजपा के नगर विधायक योगेश वर्मा को पार्टी कार्यालय में घुसकर गोली मार दी। गोली मारे जाने की घटना उस वक्त हुई जब योगेश वर्मा होली के हर्षोल्लास के बीच पार्टी कार्यालय में कुछ लोगों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान नोंकझोंक के बाद कुछ लोगों ने विधायक पर गोली चला दी। गोली विधायक के पैर में लगी। विधायक को गोली लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। एसपी पूनम में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए मामले की पुष्टि की है।

वारदात से मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर 

बताया जाता है कि मौजूद लोगों विधायक को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि विधायक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन वह सदमे की स्थिति में हैं। पुलिस ने मुकदमा लिखा लिया है। एसपी पूनम ने मामले की जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की है। बताते चलें कि योगेश वर्मा लखीमपुर सदर सीट से भाजपा के विधायक हैं।

ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः भरी बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश बघेल पर बरसाए जूते, दोनों तलब 

यह घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। गोली किसने चलाई अभी यह पता नहीं चल पा रहा है। विधायक को तुलसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में डीएम लखीमपुर एस सिंह ने कहा है कि लखीमपुर सदर विधायक श्री वर्मा पार्टी कार्यालय में कुछ लोगों के साथ मीटिंग कर रहे थे कि तभी उनसे बहस हो गई। इसके बाद विधायक को गोली मार दी गई। कहा कि वह खतरे से बाहर हैं और सदमे की हालत में हैं। उधर, मामले में प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं विधायक के गनर को निलंबित कर दिया गया है।