Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

पहले से बीमार लालू प्रसाद यादव को एक और बीमारी बढ़ी..

लालू प्रसाद यादव। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, डेस्कः डायबिटीज, दिल की बीमारी, किडनी फेल्योर, प्रोस्टेट जैसी लगभग एक दर्जन से ज्याजा बीमारियों से परेशान लालू प्रसाद यादव को अब एक और बीमारी हो गई है। नई बीमारी की वजह से रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव को बार-बार चक्कर आने लगे हैं।

ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा 

डॉक्टर इस बीमारी को मेडिकल की भाषा में ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी कहते हैं। इसमें ब्रेन को खून की सप्लाई कम हो जाती है। इसी वजह से मरीज को चक्कर आने लगते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से शनिवार तक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कई बार चक्कर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः 4 साल पुराने जागे सिंह हत्याकांड के छह आरोपियों को उम्रकैद 

जानकारों का कहना है कि लालू यादव चक्कर की वजह से बाथरूम में गिरते-गिरते बचे भी हैं। उनकी हालत की जानकारी होने पर शनिवार को लालू यादव से मिलने बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम भी पहुंचे। इसके अलावा लालू की बेटी और दामाद भी उनके मिले। बताते चलें कि गंभीर बीमारियों के चलते लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।