Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Murder in Love Story : कानपुर में प्रेमिका के मौसा की साजिश का शिकार बना प्रेमी, पीट-पीटकर हत्या

Love affair Young man beaten to death in Kanpur, interrogation of girlfriend continues

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात से एक चौंकाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक उस समय गांव की एक किशोरी को लेकर जा रहा था। साथ में लड़की का मौसा भी था। लोगों का कहना है कि जिस समय प्रेमी युवक को पीटा जा रहा था। युवती और उसका मौसा झाड़ियों में जाकर छिप गए। पुलिस ने मौसा और किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया है।

प्रेमिका को लेकर बाइक से भाग रहा था युवक

बताया जाता है कि कानपुर देहात के शिवली के बैरी सवाई के रहने वाले अंकित के रसूलाबाद गांव में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम संबंध थे। बताते हैं कि शनिवार रात अंकित किशोरी को लेकर निकला और बाइक पर साथ ले जाने लगा। इस दौरान युवती का मौसा विनोद भी बाइक पर बैठा था। इसी बीच भनक लगने पर घर वालों ने उनका पीछा किया।

ये भी पढ़ें : viagra overdose : वियाग्रा की ओवरडोज से बिगड़ी युवक की हालत, पत्नी भी परेशान

युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। तभी घर वालों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। रविवार सुबह पुलिस ने अंकित की डेड बाडी बरामद की।

परिवार को देख छिप गए लड़की और मौसा

मृतक के पिता मनोज की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा लिखा है। आरोपियों की तलाश जारी है। लड़की का मौसा भी हत्या के इस मामले में साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बना है। लड़की से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। लड़की और उसका मौसा हिरासत में है।

ये भी पढ़ें : UP : चित्रकूट में ट्रेन से पानी लेने उतरे 3 यात्रियों की कटकर मौत, एक गंभीर