Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का देहांत

Lucknow : BJP's Awadh region president Shesh Narayan Mishra passed away, wave of mourning

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का आज शुक्रवार सुबह देहांत हो गया। इससे पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सोक प्रकट किया। बताते हैं कि उनका लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पीजीआई में इलाज चल रहा था।

पार्टी में शोक की लहर

वहां असामयिक निधन होने से सभी दुखी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। श्री मिश्राम का पार्थिव शरीर आज भाजपा मुख्यालय ले जाया गया। वहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते हैं कि उनका अंतिम संस्कार गोंडा जिले में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी पार्टी नेताओं ने इसपर शोक प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें : Update : Banda Boat Accident : यमुना नदी में डूबे लोगों में 17 की तलाश बाकी, NDRF की टीमें जुटीं