Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : 3 घंटे सीवर में फंसे रहे कर्मचारी, दो की मौत-दो गंभीर

Lucknow : Employees trapped in sewer for 3 hours, two died-two are in critical condition

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में अंबरगंज गुलाबनगर माबिया मस्जिद के पास सीवर सफाई करने पहुंचे चार कर्मचारी उसमें फंस गए। गैस से चारों कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। दो की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सीवर सफाई का काम वन सिटी वन ऑपरेटर के आधार पर मे. स्वेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा था।

मामले में कार्रवाई करने में जुटा प्रशासन

बताते हैं कि दोनों सफाईकर्मी गैस से बेहोश होकर करीब 3 घंटे तक मैनहोल में पड़े रहे। इसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई। दोनों कर्मचारी उक्त कंपनी के अधीन ही काम कर रहे थे। अब संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। दोनों कर्मचारियों को मुआवजा भी देने की तैयारी चल रही है। दोनों घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : योगी सरकार-02 : यूपी के किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, पढ़िए पूरी सूची