Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Update : लखनऊ में विधानभवन गेट पर दरोगा ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में लिखा-मुख्यमंत्री जी..

Lucknow : police sub inspector shot himself at Vidhan Bhavan gate, wrote  suicide to Chief Minister yogi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार को एक पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने विधान भवन के गेट नंबर-7 के सामने स्थित पार्किंग में अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। घटना से वहां हड़कंप मच गया। भागकर लोग वहां पहुंचे और खून से लतपत दरोगा को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा का नाम निर्मल कुमार चौबे (53) था। इस दौरान उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जो कि मुख्यमंत्री को संबोधित है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। वहीं परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो पत्नी समेत बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुख के मारे खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

सुसाइड नोट में  बीमारी बताई वजह

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि मृतक दरोगा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जो कि मुख्यमंत्री योगी को संबोधित है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ‘बीमारी से परेशान हूं। मैं जा रहा हूं मुख्यमंत्री जी। मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा’। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में दरोगा जी ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी है। हालांकि, बीमारी का जिक्र नहीं किया है।

बंथरा में थे तैनात, वाराणसी मूल निवास

बताया जाता है कि सुसाइड करने वाले दरोगा जी लखनऊ के बंथरा थाने में तैनात थे। वह मूलरूप से वाराणसी के गांव पल्हीपट्टी (चौबेपुर) के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें : यूपी में महिला PCS अफसर ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा..  

इस वक्त लखनऊ के चिनहट में रहते थे। बताते हैं आज उनकी ड्यूटी विधान भवन पर थी। दोपहर बाद 3 बजे के बाद गेट नंबर-7 के सामने पार्किंग में गोली चलने की आवाज आने पर लोगों का ध्यान उधर गया। उधर, दरोगा जी की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी निरुपमा बेसुध सी हैं और बेटे उनको संभालने की कोशिश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें : UP : महिला दरोगा ने लगाई फांसी, दो लाइन के सुसाइड नोट में लिखी यह बात..