Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट जेल लाया गया माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास

A raid of arms was found in the house of Mafia Mukhtar Ansari's son in Delhi by police

समरनीति न्यूज, चित्रकूट : बांदा जिला कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी अब चित्रकूट की जेल में बंद हो रहा है। उसे नैनी की सेंट्रल जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया है। बताते हैं कि अब्बास को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जा रहा है। जेल की सुरक्षा और ज्यादा सख्त कर दी गई है। देर रात उसे नैनी जेल में शिफ्ट किया गया है।

ईडी ने किया था मनीलांड्रिंग में गिरफ्तार

दरअसल, अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग के मामले गिरफ्तार कर रखा है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। चित्रकूट जिला जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर का कहना है कि विधायक अब्बास को शासन के आदेश पर नैनी सेंट्रल जेल से यहां शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार रात उसे करीब साढ़े 12 बजे यहां जेल में शिफ्ट किया गया है। उसे जेल में हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। बताते चलें कि अब्बास का पिता मुख्तार अंसारी इस समय बांदा की जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur : सपा विधायक इरफान सोलंकी फरार घोषित, अब कुर्की..

ये भी पढ़ें : Banda : मवई बाईपास पर हादसे में ताई-भतीजे की मौत, गुस्साई भीड़ का जाम-पुलिस ने संभाली स्थिति