Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

महाशिवरात्रि : लखनऊ से काशी और बुंदेलखंड से मेरठ-बागपत तक बम-बम भोले की गूंज

Mahashivratri Har-Har Mahadev-Bam-Bam Bhole's hymns echoed atmosphere became Shivay
बागपत के शिव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मंदिर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। कांवड़ियां कांवड़ चढ़ा रहे हैं। शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धांलुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।

Mahashivratri Har-Har Mahadev-Bam-Bam Bhole's hymns echoed atmosphere became Shivay
लखनऊ में शिवलिंग का पूजन करते श्रद्धालु।

काशी विश्‍वनाथ मंदिर परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त भगवान भोलेनाथ का पूजन कर रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। उधर, प्रयागराज में भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लग रहे हैं। श्रद्धालु पूरी तरह से भक्तिभाव में डूबे हैं।

Mahashivratri Har-Har Mahadev-Bam-Bam Bhole's hymns echoed atmosphere became Shivay
बांदा के कालिंजर दुर्ग में एतिहासिक शिव पूजन करते भक्तगण।

उधर, पश्चिमी यूपी की बात करें तो मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरा महादेव मंदिर में भक्तगढ़ बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। भक्तों का तांता लगा है। हर-हर महादेव की गूंज है। पूरा का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। आस्था और उल्लास की अद्भुत गंगा बहती दिखाई दे रही है। भक्तगढ़ जलाभिषेक कर रहे हैं।

Mahashivratri Har-Har Mahadev-Bam-Bam Bhole's hymns echoed atmosphere became Shivay
बांदा के कालिंजर दुर्ग में भगवान शिव की पूजा का विहंगम दृश्य।

लखनऊ में मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ जुटी है। सुबह से ही भक्त पूजन कर रहे हैं। कानपुर में बाबा आनंदेश्वर मंदिर में रात से ही भक्तों का तांता लगा है।

Mahashivratri Har-Har Mahadev-Bam-Bam Bhole's hymns echoed atmosphere became Shivay
काशी में पूजन के लिए कतार में खड़ीं श्रद्धालु युवतियां।

बुंदेलखंड के बांदा के भगवान बांबेश्वर मंदिर और कालिंजर दुर्ग के शिव मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। जलाभिषेक के साथ हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं। पूरा वातारण शिवमय हो गया है।

ये भी पढ़ें : UP : दिनदहाड़े प्राचीन शिव मंदिर में बदमाशों ने की लूटपाट, हनुमान जी की गदा भी ले जाने का प्रयास..