Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Upadate : Mahoba Breaking News : महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 3 की मौत

Farmer's death due to cold in Tandwari of Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : आज रविवार रात करीब 9 बजे बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। शहर के आलमपुरा मोहल्ले में एक ट्रैक्टर की टक्कर से मकान की दीवार के साथ छत भी ढह गई। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर हाहाकर मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करा रही है। बताया जाता है कि शहर के बिलवई चुंगी कीरत सागर के पास भीम चौरसिया अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। बताते हैं कि आज रात मकान की दीवार पर चिनाई का काम चल रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। मलबे में दबे तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से मौके पर हाहाकार मच गया। 

रात करीब 9 बजे हुआ हादसा

बताते हैं कि चिनाई के काम के दौरान कुछ मजदूर नीचे से मसाला पकड़ा रहे थे। कुछ आसपास मौजूद थे। तभी वहां से निकले ट्रैक्टर ने दीवार में तेज रफ्तार आकर टक्कर मार दी। दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और साथ में छत भी ढह गई। इससे मलबे के नीचे तीन लोग दब गए। मौके पर हाहाकार मच गया। लोगों ने किसी तरह मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतकों की पहचान महोबा के राठ चुंगी के रहने वाले बल्लू (40) तथा गांव गौरिहार निवासी जयराम तथा महोबा के रहने वाले कैलाश (35) के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर बचाव कार्य चल रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा की बड़ी खबर : महोबा इंस्पेक्टर, 4 दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार लूट का खुलासा