Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मायावती का बड़ा फेरबदल, विश्वनाथपाल को बनाया बसपा का प्रदेश अध्यक्ष

UP Elections 2022 : Names of 54 candidates declared in BSP's new list, read! Complete list

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ा कार्ड खेला है। मायावती ने अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रहे विश्वनाथ पाल बसपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल, भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर बिहार का कोआर्डिनेटर बना दिया है। इसकी जानकारी खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए दी है।

ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो ने दी जानकारी

मायावती ने कहा है कि वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए विश्वनाथ पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या के मूल निवासी विश्वनाथ बसपा के काफी पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी में उनकी काफी सक्रिय भूमिका रही है। वहीं यूपी की राजनीतिक में मायावती ने बैकवर्ड कार्ड खेलकर विपक्षी पार्टियों को टारगेट करने का काम किया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं कि किस दल को उन्होंने निशाने पर लिया है, लेकिन बसपा में इस बदलाव को लेकर काफी चर्चा है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों पर भी इसका फर्क साफतौर पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें : Breaking UP Nikay Chunav : निकाय आरक्षण पर फैसला आज नहीं आया, हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई 

ये भी पढ़ें : Pathan : सीएम योगी की फोटो दीपिका पादुकोण की जगह लगाकर की वायरल, FIR दर्ज 

ये भी पढ़ें : तबादले : UP में निकाय चुनाव से पहले 23 IPS अफसरों के ट्रांसफर

ये भी पढ़ें : दिल के हाथों मजबूर : युवक बोला- प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता 

ये भी पढ़ें : Update : कानपुर में CM Yogi बोले, इस चौराहे पर अपराध करने वाला अगले पर होगा ढेर