Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

मायावती को बड़ा झटकाः राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल

bsp mayawati

समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा सुप्रीमो मायावती को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान में उनकी पार्टी के सभी छह विधायक अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार रात बसपा के सभी छह विधायकों ने सत्तारुढ़ दल कांग्रेस का हाथ थामते हुए अपने विलय का पत्र विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सौंपा है। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके साथ राजस्थान की राजनीतिक में बसपा को बेहद तगड़ा झटका लगा है। आने वाले निकाय चुनाव में बसपा का पत्ता साफ माना जा रहा है।

ये हैं कांग्रेस में शामिल होने वाले बसपा के छह विधायक

कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों में जोगेंद्र सिंह अवाना, राजेंद्र सिंह, लखन सिंह मीणा, संदीप यादव, वाजिब अली तथा दीपचंद शामिल हैं। बताते चलें कि 200 सदस्य वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायक हैं। अब कांग्रेस के बाद 106 विधायक हो गए हैं, यानि बहुमत से 6 ज्यादा विधायक। इतना ही नहीं राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के एक विधायक का पहले ही कांग्रेस को समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा कुल 13 निर्दलीय विधायकों में 12 निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा