समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी विधान परिषद चुनाव-2022 के लिए मतदान जारी है। कुल 27 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मतदान किया है। इनमें से 9 सीटें भारतीय जनता पार्टी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। बाकी 27 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इसके लिए कुल 95 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद रखी गई है। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें : सीतापुर : FIR से ही निकली गर्मी, महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत ने मांगी माफी