Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Shradha Murder : दरिंदे आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या की, 35 टुकड़े कर जगह-जगह फेंका, पुलिस भी हैरान

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

समरनीति न्यूज, डेस्क : Shraddha Murder Case यह खबर उन लड़कियों के लिए है जो आजकल गलत युवकों से रिश्ते रखने के चलते इसकी भारी कीमत चुकाती हैं। मुंबई के मलाड की रहने वाली श्रद्धा की उसके प्रेमी आफताब ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। दरिंदे आफताब ने पहले श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की। फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े करके दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंके। पुलिस ने करीब 6 महीने बाद हत्यारे आफताब को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे ने खौफनाक हत्या का एक के बाद एक डरावना सच उगला।

प्यार, लिव-इन, साजिश और हत्या, डरावनी फिल्म से कम नहीं

हत्याकांड की यह दरिंदगीपूर्ण वारदात किसी डरावनी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। अब हत्यारे आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है, लेकिन उसके जुर्म से पुलिस भी हैरान है। सोच नहीं सकते कि क्या कोई युवक दरिंदगी की इस हद तक जा सकता है।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

परिवार की नाराजगी के बाद दिल्ली आकर रहने लगे

बताते हैं कि मुंबई में आफताब अमीन और श्रद्धा मकान वाकर के रिश्तों को लेकर परिवार के लोग खुश नहीं थे। इस कारण दोनों दिल्ली आकर रहने लगे। यहां लिव-इन में रहे। श्रद्धा ने आफताब पर लंबे समय से रिश्तों के बाद साथ बसने के लिए शादी का दवाब डालना शुरू किया। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया।

अप्रैल में ही हत्या की साजिश रचना कर दिया था शुरू

पुलिस जांच में सामने आया है कि आफताब ने अप्रैल में मुंबई में ही श्रद्धा की हत्या की साजिश रच डाली थी। जानबूझ कर श्रद्धा को हिमाचल प्रदेश घूमाने ले गया। उसके बाद 8 मई को दिल्ली आ गए। पहले पहाड़गंज के एक होटल में रुके। फिर पैसे कम पड़े तो दोनों साकेत के सैदुलाजाब में एक पीजी में भी 4 दिन तक रुके थे। फिर हत्यारे ने जानबूझकर दिल्ली के छतरपुर में एक ऐसी जगह पर किराए पर घर लिया, जहां से जंगल काफी करीब था।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

18 मई की रात गला घोटकर हत्या, फिर किए 35 टुकड़े

इसके बाद दरिंदे ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा का 18 मई की रात गला घोटकर कत्ल कर दिया। उसके शव को 35 टुकड़ों में काटने के बाद एक-एक करके अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा। हत्या के बाद 19 मई को आफताब ने बाजार से एक 300 लीटर का फ्रिज और आरी भी खरीदी। आरी से शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए।

फ्रिंज में रखे प्रेमिका के शव के टुकड़े, 1-1 कर फेंकता रहा

ताकि इनको फ्रिज में आसानी से रखा जा सके। फिर इन टुकड़ों को दिल्ली में यहां-वहां फेंकता रहा। शव को टुकड़ों में करने में उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि आफताब ने मुंबई से स्नातक करने के साथ एक होटल में शेफ की नौकरी की थी। उसने बकरा और मुर्गा काटने और उनके छोटे-छोटे टुकड़ने करने का प्रशिक्षण लिया था।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

इसलिए उसे बखूबी जानकारी थी कि किस हिस्से को कैसे काटना है। इस हत्याकांड का खुलास करीब 6 माह बाद हो सका। दिल्ली में पुलिस को जगह-जगह शरीर के टुकड़े मिले थे।

महाराष्ट्र के पालघर में पिता संग रहती थी श्रद्धा, आफताब के लिए छोड़ा घर

महाराष्ट्र के पालघर में पिता विकास मदान वाकर के साथ रहने वाली श्रद्धा मुंबई के काॅल सेंटर में जाब करने लगी थी। मुंबई में आफताब से प्यार हुआ तो परिवार की नाराजगी के बावजूद दिल्ली आकर उसके साथ लिव इन में रहने लगी। बताते हैं कि हत्या से पहले 18 मई को दोनों के बीच शादी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

हैवानियत : शादी को लेकर विवाद, फिर दो दिन तक करता रहा शव के टुकड़े

इसी के बाद आफताब दरिंद बन बैठा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शरीर के टुकड़े कर डाले। पुलिस का कहना है कि उसने करीब दो दिन तक शव के टुकड़े किए। फिलहाल आरोपित आफताब दिल्ली पुलिस के कब्जे में है।

शातिर को लगा, शव मिलेगा नहीं तो पुलिस पकड़ नहीं पाएगी, लेकिन फिर..

उसे यकीन हो गया था कि पुलिस श्रद्धा का शव बरामद नहीं कर पाएगी और वह हत्या से साफ बच जाएगा। लेकिन श्रद्धा के पिता की ओर से दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच करते हुे पुलिस ने काफी मशक्कत और खान छानने के बाद हत्यारे को पकड लिया। पुलिस का काम वाकई सराहनीय है।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

बेटी से महीनों contact न होने पर पिता ने लिखाई थी FIR

बताया जाता है कि पिता विकास मदान वाकर (59) अपनी बेटी श्रद्धा की हत्या की बात से अंजान थे। जब बेटी से महीनों संपर्क नहीं हुआ तो 8 नवंबर को उन्होंने उसके अपहरण की FIR दिल्ली के महरौली थाने में लिखाई थी। आफताब के खिलाफ शक के आधार पर जांच शुरू हुई।

Delhi Police ने काफी समझदारी से की जांच, ऐसे पकड़ा हत्यारा

दिल्ली पुलिस ने आफताब को अपहरण का आरोपी मानते हुए बारीकि से जांच आगे बढ़ाई। मुंबई पुलिस की भी इसमें मदद ली गई। टेक्निकल सर्विलांस से आफताब को दो दिन पहले शनिवार ढूंढ लिया गया। इसके बाद उसने चौंकाने वाले खौफनाक खुलासे किए। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में पकड़ा गया। उसने हत्याकांड की जो दास्तां सुनाईं, उसे सुनकर पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग समझ नहीं पा रहे कि कोई इंसान ऐसा भी सकता है।

ये भी पढ़ें : हैवानियत : शक्तिवर्धक दवा खाकर प्रेमी ने की दंरिदगी, अधिक रक्तश्राव से छात्रा की मौत, Bsc Student की हत्या का खुलासा